Posts

एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में तिरंगे के साए में गूंजा देशभक्ति का तराना, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण

Image
(सईद पठान की रिपोर्ट) संतकबीरनगर, 15 अगस्त 2025। जश्न-ए-आजादी की उमंग और राष्ट्रभक्ति के जज्बे से सराबोर नाथनगर स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की शान और देशभक्ति की गूंज से सराबोर रहा। हर ओर वंदे मातरम् और जन-गण-मन के स्वर गूंज रहे थे, और बच्चों के चेहरों पर आजादी का गर्व झलक रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी एवं संस्थान के एमडी एवं पूर्व प्रमुख अनुज राकेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तिरंगा फहरते ही पूरा परिसर तालियों और देशभक्ति गीतों की धुन से गूंज उठा। मुख्य अतिथि दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा, “सैकड़ों कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी मिली है। यह ईश्वर का अनमोल उपहार है, जिसे हमें संजोकर रखना होगा। जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर देश की तरक्की के लिए काम करना ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” संस्थान के ए...

खाकी का मान बढ़ाने वाले इमरान खां को मिला वीरता पुरस्कार, जिले का नाम किया रोशन

Image
( सईद पठान की रिपोर्ट) संतकबीरनगर । खलीलाबाद के मुहल्ला बिधियानी के लाल और गोरखपुर एसटीएफ टीम के जांबाज़ जवान इमरान खां ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से न केवल पुलिस विभाग का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे संतकबीरनगर का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। इमरान के बड़े भाई मोहिबुल्लाह खान ने बताया कि,79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ पुलिस मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में इमरान खां को वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवार्ड) और पुलिस सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उस साहसिक कार्य की पहचान है, जिसमें उन्होंने कर्तव्य पथ पर असाधारण बहादुरी और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। समारोह में मौजूद अधिकारियों और सहकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया, वहीं जिलेभर में इस खबर के फैलते ही शुभचिंतकों, मित्रों और स्टाफ के लोगों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने गर्व से कहा—“इमरान ने अपने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम पूरे भारत में रोशन किया है।” गैलेंट्री अवार्ड क्या है गैलेंट्री अवार्ड देश के उन पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अद्वितीय सा...

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत उड़सरा में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण का संकल्प

Image
(सईद पठान की रिपोर्ट) मिशन संदेश संतकबीरनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम उड़सरा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पिंक बूथ सर्किल खलीलाबाद द्वारा किया गया, जिसमें न सिर्फ सुरक्षा के उपाय बताए गए बल्कि महिलाओं को अपने अधिकारों और आत्मरक्षा की शक्ति का एहसास भी कराया गया। पिंक बूथ प्रभारी उपनिरीक्षक अंजलि सरोज ने चौपाल में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य, पिंक बूथ की स्थापना और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला आरक्षी विमला यादव ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108, 102 और 1930 के महत्व को समझाते हुए बताया कि ये केवल नंबर नहीं, बल्कि मुश्किल समय में जीवन रक्षक सहारे हैं। परिवार काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, पारिवारिक विवादों के समाधान और सामाजिक जागरूकता पर प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर और...

दहेज की काली परंपरा ने फिर ली एक बेटी की जान, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Image
(सईद पठान की रिपोर्ट) मिशन संदेश संतकबीरनगर। जिस घर में बेटी ने अपने नए सपनों के साथ कदम रखा था, वहां दहेज की निर्दयी मांग और प्रताड़ना ने उसके जीवन की डोर तोड़ दी। थाना धनघटा क्षेत्र के दुधरा उर्फ खैरा गांव की यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उन तमाम बेटियों की व्यथा है, जो आज भी दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ चुपचाप संघर्ष कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी धनघटा  प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस ने दहेज मृत्यु के इस हृदय विदारक मामले में वांछित आरोपी रतिराम पुत्र पांचू को शनिचरा बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जानकारी के अनुसार, वादिनी की पुत्री की शादी के बाद से ही आरोपी रतिराम द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। अंततः 26 जुलाई 2025 को वह युवा पत्नी मानसिक और शारीरिक पीड़ा से टूटकर फांसी के फंदे पर झूल गई। बेटी की मौत से बिखरे परिवार ने थाना धनघटा में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके ब...

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को मिला भरोसा

Image
(सईद पठान की रिपोर्ट) मिशन संदेश संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान का एक और ठोस परिणाम सामने आया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में वांछित अभियुक्त रोहन कन्नौजिया पुत्र दुर्गविजय निवासी देवरिया गंगा, थाना कोतवाली खलीलाबाद को मेहदावल बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  अजय सिंह के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि कानून के शिकंजे से अपराधी बच नहीं सकते। मामला और कार्रवाई वादी ने 28 जुलाई 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 27 जुलाई को उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गिरफ्तार अभियुक्त एवं अन्य साथियों ने दुष्कर्म किया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए। इसी क्रम में 2 अगस्त 2025 को पुलिस ने दो...

डीआईजी बस्ती ने थाना धर्मसिंहवा का औचक निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Image
(सईद पठान की रिपोर्ट) संतकबीरनगर। मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी ने जिले के थाना धर्मसिंहवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और विभिन्न इकाइयों का गहनता से निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की। डीआईजी ने थाना कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह, शस्त्रागार और पिंक बूथ सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों की स्थिति देखी और अभिलेखों का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि थाना परिसर और कार्यालय की साफ-सफाई प्रतिदिन सुनिश्चित हो, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए और लंबित विवेचनाओं व एहकामातों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही, थाना परिसर में खड़े माल-मुकदमाती व लावारिस वाहनों का निस्तारण ऑपरेशन क्लीन के तहत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने ग्राम चौकीदारों से वार्ता कर उन्हें उनके कर्तव्यों व दायित्वों का बोध कराया और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने व तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्...

फतेहपुर का मकबरा विवाद — आस्था, इतिहास और पहचान के टकराव की कहानी

Image
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश —फतेहपुर का नवाब अब्दुल समद का मकबरा इन दिनों सिर्फ एक #ऐतिहासिक स्मारक भर नहीं रह गया है, बल्कि आस्था, इतिहास और सामाजिक ध्रुवीकरण के बहस का केंद्र बन चुका है। जो स्थान वर्षों तक ‘मकबरा’ कहलाता रहा, वहां अब यह दावा किया जा रहा है कि यह मूल रूप से एक प्राचीन शिव मंदिर था, जिसे कालांतर में मकबरे का रूप दे दिया गया। इसी दावे ने इलाके में तनाव को जन्म दिया, जो देखते ही देखते सड़क पर प्रदर्शन, धार्मिक अनुष्ठानों और हिंसक टकराव में बदल गया। घटना कैसे भड़की? #हिंदू संगठनों ने प्रशासन से इस स्थल पर पूजा-पाठ की अनुमति मांगी थी। अनुमति नहीं मिली, लेकिन अगले ही दिन बड़ी संख्या में लोग मकबरे के पास जुट गए। बैरिकेडिंग तोड़ी गई, लोग अंदर घुसे, शंखनाद किया, जल चढ़ाया, नारे लगाए और भगवा झंडा फहरा दिया। कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ भी हुई। उधर, #मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौके की ओर बढ़ने लगे, जिससे टकराव की आशंका बढ़ गई। स्थिति संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन पत्थरबाजी की घटनाओं से तनाव और गहरा गया। दोनों पक्षों के दावे हिंदू संगठनों का पक्ष: उनका दावा है कि यह मकब...